गुरुवार, 29 सितंबर 2016

Samsung's Galaxy On8 :फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट Galaxy On8 लांच कर दिया है।
इसे तीन कलर गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 15,900 रुपये रखी गई है
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट Galaxy On8 लांच कर दिया है। इसे तीन कलर गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 15,900 रुपये रखी गई है। Galaxy On8 स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली Big Billion Day सेल के तहत की जाएगी। तो चलिए आपको इस फोन के फीचर्स बता देते हैं।
Galaxy On8 के फीचर्स:
इस फोन में 5.5 इंच की
फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। मेटल बॉडी से बने इस फोन में भी अल्ट्रा डेटा सेविंग और S bike जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 128 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करता है।
- See more at: http://www.jagran.com/technology/latest-launch-samsung-has-launched-galaxy-on8-4g-smartphone-14784330.html#sthash.s18XgOJk.dpuf

मंगलवार, 20 सितंबर 2016

I Phone 7: बिना हेडफ़ोन जैक,यूज़र थोड़े परेशान हो सकते हैं

एप्पल ने सैनफ़्रांसिस्को में अपना नया आईफ़ोन 7 लॉन्च कर दिया है.
इसमें परंपरागत हेडफ़ोन सॉकेट नहीं है बल्कि एप्पल के मुताबिक इसके लाइटनिंग कनेक्टर है.
इसके अलावा एप्पल कंपनी वायरलेस इयरफ़ोन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देगी और इसके साथ इयरपॉड्स भी होंगे.
एप्पल के मुताबिक इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए कंपनी को हिम्मत जुटानी पड़ी.
हालांकि एप्पल आईफ़ोन 7 के इस नए फ़ीचर से आईफ़ोन
यूज़र थोड़े परेशान हो सकते हैं क्योंकि उन्हें अपने हेडफ़ोन के लिए एडैप्टर की ज़रूरत पड़ सकती है,
To read more:
http://www.bbc.com/hindi/science/2016/09/160907_apple_iphone7_launch_hk

रविवार, 18 सितंबर 2016

LETV LE 1S X507 : लुक शानदार है, मेमरी बढ़ाई नहीं जा सकती

हाल ही में अपना ब्रैंडनेम LeEco करने वाली चीन की कंपनी LeTv ने भारत में दो स्मार्टफोन Le 1s और Le Max लॉन्च किए हैं। 2 फरवरी से Le 1s की सेल शुरू है। हमने Le 1s को इस्तेमाल करके इसकी खूबियों और खामियों को पहचानने की कोशिश की। आइए देखते हैं, कैसा है 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन:
Le 1s के बॉक्स में स्मार्टफोन के अलावा इन्फर्मेशन के लीफलेट्स, एक सिमकार्ड ट्रे निकालने का टूल,एक अडैप्टर और एक यूएसबी टाइप-सी केबल दी गई है। इसमें इयरफोन नहीं दिया गया है। अनबॉक्सिंग का विडियो आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

डिजाइन
Le 1s का लुक ऐंड फील एकदम प्रीमियम डिवाइस की तरह लगता है। इस स्मार्टफोन में काफी कुछ ऐसा है, जो आईफोन 6s का ध्यान दिलाता है। भारत में इसका गोल्ड कलर वैरियंट बिक रहा है। हमने भी इसी कलर का डिवाइस रिव्यू किया। हमने पाया कि इसका रंग गोल्ड के बजाय थोड़ा अलग सा है। काफी हद तक यह आईफोन 6s के रोज़ गोल्ड की तरह नजर आता है। To read more: 
http://navbharattimes.indiatimes.com/tech/review/techmobile/50800879.cms?type=mobile&model=Le1s&brand=Letv&cids=50800879

शनिवार, 17 सितंबर 2016

Samsung Galaxy J7 Prime: 19 सितंबर को भारत में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी 19 सितंबर को भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है और कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इस लॉन्च इवेंट में सैमसंग अपनी 'जे' सीरीज के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग द्वारा भेजे गए इनवाइट में नंबर के साथ जे बनाया गया है। इसके अलावा इस इनवाइट की टैगलाइन है, ''गेट रेडी फॉर द प्राइम टाइम!'' कंपनी ने ज्यादा बेहतर, सुरक्षित और बैटरी लाइफ वाले जे-सीरीज डिवाइस को लॉन्च करने की जानकारी दी है।
 http://hi.gadgets360.com/mobiles/samsung-galaxy-j7-prime-india-launch-expected-at-september-19-event-hindi-news-1459577

सोमवार, 12 सितंबर 2016

फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन की टक्कर में हो सकता है आपका फायदा : इकनॉमिक टाइम्स

फेस्टिवल सीजन में देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच टक्कर आप के त्योहार के आनंद को दोगुना कर सकती है। फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन के बीच यह जंग मार्केट लीडरशिप के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

फ्लिपकार्ट अपने बिग बिलियन डे (BBD) इवेंट को 3 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। फ्लिपकार्ट को चुनौती देते हुए ऐमजॉन 1 अक्टूबर से ही ग्रेट फेस्टिवल सेल शुरू कर सकता है। ऐमजॉन इंडिया इसके साथ मार्केटिंग और विज्ञापन के मामले में भी फ्लिपकार्ट से दो या तीन गुना खर्च कर सकता है। फ्लिपकार्ट कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने पर ज्यादा खर्च कर रहा है।
http://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/bonanza-for-consumers-as-amazon-and-flipkart-slug-it-out-this-festive-season/articleshow/54286240.cms

बुधवार, 6 अगस्त 2014

Smartphone Charger: 15 मिनट में फुल चार्ज करिए अपना स्मार्टफोन

अब आपका स्मार्टफोन 15 मिनट में पूरा चार्ज हो सकता है। और इससे भी अच्छी बात यह है कि ऐसा किसी चार्जर से नहीं बल्कि बैटरी पैक (पावर पैक) से होगा। इसका मतलब यह हुआ कि आप बिना इलेक्ट्रिक सॉकेट की चिंता किए, कहीं आने-जाने के दौरान केवल 15 मिनट में अपना फोन चार्ज कर सकेंगे।

15 मिनट में फोन चार्ज करने का दावा दो जगह किया गया है। इसके लिए ऐस्टन यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएट ली पर्नल ने पेटालाइट फ्लक्स बैटरी बनाई है। दूसरी तरफ UNU इलेक्ट्रॉनिक्स ने इसके लिए अल्ट्रापैक पॉर्टेबल बैटरी बैक बेचने शुरू कर दिए हैं।

पेटालाइट फ्लक्स बैटरी और अल्ट्रापैक पॉर्टेबल बैटरी बैक, ये दोनों बैटरी पैक है, जिन्हें जेब या बैग में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। ली पर्नल ने इसी साल दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग वाली एक्सटर्नल बैटरी बनाने के मकसद से पेटालाइट बैटरी सिस्टम्स की स्थापना की है। इसे इंडिगोगो क्राउड-फंडिंग वेबसाइट पर जल्द लाया जाएगा।


UNU इलेक्ट्रॉनिक्स का भी दावा है कि उसके अल्ट्रापैक पॉर्टेबल बैटरी बैक सीरीज से केवल 15 मिनट में 2000mAh पावर दी जा सकती है। ज्यादातर स्मार्टफोन्स की क्षमता इसी के आस-पास होती है।

UNU ने इस सीरीज में 2 बैटरी पैक उतारे हैं। कंपनी का दावा है कि जितनी देर में ऑरिजिनल चार्जर से आईफोन 5S 9 फीसदी चार्ज होगा, उतनी देर में उसकी अल्ट्रा एक्स चार्जिंग टेक्नॉलजी से वह फुल चार्ज हो जाएगा।

इस सीरीज में अल्ट्रापैक टूर पॉर्टेबल बैटरी पैक की क्षमता 10000 mAh है और इसकी कीमत 99.99 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 6100 रुपए) है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 5.36x2.78x0.69 इंच है।

अल्ट्रापैक गो पॉर्टेबल बैटरी पैक की क्षमता 3000mAh है और इसकी कीमत 59.99 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 3700 रुपए) है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 3.95x2.05x0.68 इंच है।
source:नवभारतटाइम्स.कॉम 

बुधवार, 11 जून 2014

Oppo Find7 and 7a launch: भारत में लॉन्च हुआ बेस्ट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ओपो फाइंड 7 और ओपो फाइंड 7a


31990 रुपए कीमत वाले ओपो फाइंड 7a की बिक्री कल यानी 12 जून 2014 से शुरू हो जाएगी। 37990 रुपए कीमत वाले ओपो फाइंड 7 बिक्री भारत में अगले महीने से शुरू होगी।

ओपो फाइंड 7 और ओपो फाइंड 7a स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। पिक्सल रेजॉलूशन के मामले में ओपो फाइंड 7 दुनिया का बेस्ट स्मार्टफोन है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स हैं, खास तौर पर बैटरी और कैमरे के बारे में।
ओपो फाइंड 7 में कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 1440x2560 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले है। ओपो फाइंड 7a में कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 के साथ 1080x1920 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाला 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। कुछ दिनों पहले ओपो फाइंड 7 के बराबर के रेजॉलूशन वाले LG G3 को लॉन्च किया गया है, लेकिन एलजी के स्मार्टफोन की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है। ओपो फाइंड 7 में 538 पीपीआई (पिक्सल/इंच) पिक्सल डेंसिटी है।
 दोनों स्मार्टफोन कंपनी के कलरओएस यूज़र इंटरफेस के साथ ऐंड्रॉयड 4.3 जेली बीन पर चलते हैं। ओपो फाइंड 7 में 2.5 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर, एड्रिनो 330 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। ओपो फाइंड 7a में 2.3 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर, एड्रिनो 330 जीपीयू और 2 जीबी रैम है।
इन दोनों के कैमरे में कई अडवांस फीचर्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ ऑटोफोकस वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 4K रेजॉलूशन विडियो रिकॉर्डिंग, सुपर जूम फसिलिटी, एक साथ 10 फोटो क्लिक करने और उन्हें 50 मेगापिक्सल वाली एक इमेज में मर्ज करने जैसे फीचर्स हैं। इसमें 30fps (फ्रेम/सेकंड) पर 4K विडियो, 60fps पर 1080p फुल-एचडी विडियो और 120fps पर 720p एचडी विडियो की स्लो मोशन विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। 80 डिग्री वाइड ऐंगल सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ओपो फाइंड 7 में 3000mAh की बैटरी है, जिसे आसानी से निकाला जा सकता है। इसमें रैपिड चार्ज का फीचर है। कंपनी के मुताबिक इसकी वजह से परंपरागत तरीके की तुलना में 4 गुना तेज चार्जिंग होती है। कंपनी का दावा है कि 5 मिनट चार्ज करने के बाद आप 2 घंटे तक कॉल कर सकेंगे और 30 मिनट के चार्ज में बैटरी 75 फीसदी भर जाएगी। ओपो फाइंड 7a में 2800mAh की बैटरी है।
ओपो फाइंड 7 में 32 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 128 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। ओपो फाइंड 7a में 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं।

173 ग्राम वजन वाले ओपो फाइंड 7 स्मार्टफोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 152.6 x 75 x 9.2 मिलीमीटर है। यह दो रंगों - मिडनाइट ब्लैक और वाइट - में मिलेगा। 170 ग्राम वजन वाले ओपो फाइंड 7a की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 152.6 x 75 x 9.2 मिलीमीटर है। यह भी काले और सफेद रंग में मिलेगा।
 (Source: navbharattimes.indiatimes.com)

शनिवार, 17 मई 2014

Latest about Gadgets, Science and Technology in Hindi: Motoroal E Review: 6 कारण: जिनसे सस्ते स्मार्टफोन्...

Latest about Gadgets, Science and Technology in Hindi: Motoroal E Review: 6 कारण: जिनसे सस्ते स्मार्टफोन्...: 1. कीमत 6999 रुपए के मोटोरोला मोटो E में 4.3 इंच डिस्प्ले, लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट , ड्यूल-कोर स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, एक जीबी रैम,...

Motoroal E Review: 6 कारण: जिनसे सस्ते स्मार्टफोन्स में मोटोरोला मोटो E है बेस्ट

1. कीमत

6999 रुपए के मोटोरोला मोटो E में 4.3 इंच डिस्प्ले, लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट , ड्यूल-कोर स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, एक जीबी रैम, पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सल कैमरा और पूरे दिन चलने वाली बैटरी (मोटोरोला के दावे के मुताबिक) है। ये सभी फीचर इस कीमत पर मोटो E को बेस्ट स्मार्टफोन बना देते हैं।


2. डिस्प्ले

मोटो E में 960x540 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाला 4.3 इंच का डिस्प्ले है। इस सेगमेंट के ज्यादातर स्मार्टफोन्स में 3.5 इंच से 4 इंच का कम रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। इसका टच एक्स्पीरियंस शानदार है, जो हल्के से छूने पर भी काम करता है। इसके अलावा स्क्रीन पर गरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है, जिससे कि इस पर आसानी से खरोंचें नहीं लग सकतीं। यह बात इस कीमत के दूसरे स्मार्टफोन्स में नहीं मिलती। इसका डिस्प्ले एंट्री-लेवल सेगमेंट के सबसे बेहतरीन डिस्प्ले में से एक है।

3. सॉफ्टवेयर

इस कीमत में मोटो E अकेला ऐसा स्मार्टफोन है, जो गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है। इसमें स्टॉक ऐंड्रॉयड है और ब्लॉटवेयर नहीं हैं। स्टॉक ऐंड्रॉयड को प्योर ऐंड्रॉयड माना जा सकता है, जबकि ज्यादातर कंपनियां ऐंड्रॉयड के साथ अपनी चीजें मिलाकर देती हैं। ब्लॉटवेयर ऐसे ऐप्स आदि को कहा जाता है, जो यूज़र के बहुत काम के नहीं होते और उनसे डिवाइस धीमा हो जाता है। मोटोरोला ने वादा किया है कि वह इस स्मार्टफोन पर ऐंड्रॉयड के अपडेट देगी, जबकि ज्यादातर कंपनियां ऐंड्रॉयड का अपडेट अपने कई स्मार्टफोन्स पर नहीं देती हैं। वे अपने महंगे स्मार्टफोन्स पर ऐंड्रॉयड का अपडेट कई महीनों बाद देती हैं।
 
4. एक जीबी रैम

7000 रुपए के फोन में कोई बड़ी कंपनी एक जीबी रैम नहीं देती है। यह मोटोरोला की तरफ से बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है क्योंकि कई ऐप्स कम रैम होने की वजह से या तो नहीं चलते हैं या फिर सही से नहीं चल पाते हैं। एक जीबी रैम के साथ ड्यूल-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ऐंड्रॉयड 4.4 की वजह से स्मार्टफोन बहुत स्मूदली काम करता है।
 
5. स्प्लैश-रेजिस्टेंट कोटिंग

मोटो E में बाहर और अंदर स्प्लैश-रेजिस्टेंट कोटिंग है, जिससे कि थोड़े पानी का इस पर कोई असर नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि अगर फोन पर थोड़ा पानी गिर जाता है, तो फोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। लेकिन यह उम्मीद मत रखिएगा कि पानी में पूरा डूबने के बाद भी यह काम करता रहेगा।
 
6. रंगीन शेल्स

ज्यादातर फोन केवल काले और रंग में आते हैं। मोटो E भी ऐसा ही है, लेकिन आप इसमें रंगीन बैक पैनल लगा सकते हैं। मोटोरोला ने इसके लिए लाल, गुलाबी, हरे, पीले जैसे कई ऑप्शन दिए हैं। आप ग्रिप शेल भी ले सकते हैं, जो आपके फोन को गिरने पर बचा भी सकता है।
(source:navbharattimes.indiatimes.com)
 

गुरुवार, 15 मई 2014

Latest about Gadgets, Science and Technology in Hindi: Applie iphone6: एप्‍पल आईफोन6: ऐसे 10 फीचर्स जिनकी...

Latest about Gadgets, Science and Technology in Hindi: Applie iphone6: एप्‍पल आईफोन6: ऐसे 10 फीचर्स जिनकी...: एप्‍पल के नए आईफोन6 की ताजा-तारीन खबर ये है कि ये फोन इसी साल अगस्त में लांच होने जा रहा है। इससे पहले खबरें थी कि कंपनी अपने इस स्मा...

Applie iphone6: एप्‍पल आईफोन6: ऐसे 10 फीचर्स जिनकीफोन में होने की काफी उम्मीद



एप्‍पल के नए आईफोन6 की ताजा-तारीन खबर ये है कि ये फोन इसी साल अगस्त में लांच होने जा रहा है। इससे पहले खबरें थी कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को सितंबर में लांच करेगी। 

एप्पल का हर फोन लांच से पहले चर्चा में होता है और इसके फीचर्स को लेकर कयास लगने शुरू हो जाते हैं। यही हाल आईफोन6 के साथ भी है। हम यहां आईफोन6 के ऐसे 10 फीचर्स के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी फोन में होने की काफी उम्मीद है।

पहले से बड़ी स्क्रीन


खबरों के मुताबिक, एप्‍पल आईफोन6 के दो स्क्रीन वर्जन बाजार में उतारेगी। कंपनी 4.7 इंच और 5.5 इंच डिस्पले स्क्रीन वाला वर्जन पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आईफोन6 का 4.7 इंच की स्क्रीन वाला वर्जन अगस्त में लॉन्च होने के बाद बाजार में मिलने लग जाएगा। जबकि आईफोन6 का 5.5 इंच की डिस्पले स्क्रीन वाला वर्जन सितंबर में ही बाजार में उपलब्‍ध होगा।

8 मेगापिक्सल कैमरा, उभरा हुआ लेंस


कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनी अपने फोन में 13 से 20 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन एप्पल अभी भी 8 मेगापिक्सल के साथ आने वाला है। आईफोन6 में कैमरा लेंस बाहर को निकला हुआ हो सकता है। कैमरे की पिक्चर क्वालिटी पहले से और बेहतर होगी।

नया फीचर हेल्‍थबुक


कंपनी नए आईफोन6 में नया फीचर हेल्‍थबुक शामिल कर सकती है। ये फीचर यूजर के फिटनेस पर ध्यान रखेगा। इसके जरिए यूजर्स को इस बात की जानकारी रहेगी कि वो दिन में कितनी कैलोरी खर्च कर रहा है और कितनी ऊर्जा शरीर में इक्टठा कर रहा है।

4 of 10

सैफाइअर ग्लास स्क्रीन


एप्पल ने आईफोन 5एस के फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरे पर सैफाइअर ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल किया है। खबरें ऐसी भी है कि कंपनी आईफोन6 की पूरी स्क्रीन पर सैफाइअर ग्लास की कोटिंग कर सकती है। 

इस कोटिंग के बाद फोन स्क्रेच प्रूफ रहेगा। खबर ऐसी भी है कि ये खास स्क्रेच प्रूफ कोटिंग सिर्फ 5.5 इंच डिस्पले आईफोन में होगी।

5 of 10

सोलर चार्जिंग


एप्पल आईफोन6 में सोलर चार्जिंग की भी सुविधा हो सकती है। ये भी अफवाह जोर पर है‌ कि आईफोन6 में सैफाइअर ग्लास में सोलर पैनल का भी इस्तेमाल किया गया है।

सबसे पतला आईफोन


फोन के प्रोटोटाइप के आधार पर बताया जा रहा है कि आईफोन6 का 4.7 इंच का वर्जन अब तक के आईफोन में सबसे पतला फोन होगा।

इस फोन की मोटाई 6.2एमएम तक हो सकती है। आईफोन 5एस और 5 की मोटाई 7.6एमएम है।

नया ऑपरेटिंग सिस्टम


उम्मीद है एप्पल इस साल जून में अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस8 को डब्‍ल्यूडब्‍ल्यूडीसी कांफ्रेंस में शोकेस करेगी लेकिन ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईफोन6 के साथ ही बाजार में मौजूद होगा।

8 of 10

नया दमदार प्रोसेसर


उम्मीद है क‌ि इस साल एप्पल आईफोन में क्वाडकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। कंपनी आईफोन6 में चार कोर के ए8 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही इसमें 2जीबी रैम की भी बात हो रही है।

9 of 10

लुक में नए ट्विस्ट


खबर है कि नए आईफोन6 का डिजाइन लगभग आईफोन4 की ही तरह होगा लेकिन इसके लुक में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी इस फोन के किनारों को और भी घूमावदार बना सकती है।

आईफोन6 का लुक कुछ कुछ नए आईपैड एयर से मिलता-‌जुलता हो सकता है।
(source:www.amarujala.com)

रविवार, 11 मई 2014

Windows Phone: खूबियां और खामियां

स्मार्टफोन और ऑपरेटिंग सिस्टम

भारतीय बाजार में आईओएस, एंड्रॉयड, विंडोज और ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन ही मौजूद हैं। सिबिंयन के बाद नोकिया ने विंडोज फोन की शुरुआत की।

आज बाजार में ‌मंहगे और सस्ते दोनों रेंज में विंडोज फोन उपलब्ध हैं। फिर भी कस्टमर्स के मन में सवाल आता है कि विंडोज फोन में क्या खूबियां और खामियां हैं। हम यहां विंडोज फोन की कुछ खूबियां और खामियां के बारे में बता रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड और आईओएस को टक्कर देने के लिए अब कमर कस ली है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही विंडोज फोन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम की नई अपडेट विंडोज फोन 8.1 दे दी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन 8.1 में उन तमाम नए फीचर्स को शामिल किया है, जिसकी कमी विंडोज फोन यूजर्स को खलती रही है।

 

 

वायइस असिस्टेंट कोर्टाना

एप्पल यूजर्स के लिए वायइस असिस्टेंट के तौर पर 'सीरी' और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'गूगल नाऊ' का विकल्प मौजूद है। लेकिन अब में विंडोज फोन यूजर्स के लिए ऐसी कोई व्यवस्‍था नहीं थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने एप्पल के सीरी और गूगल के गूगल नाऊ को टक्कर देने के लिए 'कोर्टाना' वायइस असिस्टेंट फीचर पेश किया है। यह आवाज के आधार पर काम करने वाला वर्चुअल असिस्टेंट है। इससे कॉल करने, मैसेज भेजने, अलार्म लगाने और सर्च करने जैसे काम किए जा सकते हैं।
2 of 6

यूनिवर्सल ऐप

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऐप स्टोर को भी बे‌हतर बनाने की कोशिश की है। कंपनी ने डेवलेपर्स से ऐसी ऐप बनाने के लिए कहा है जो टैबलेट, स्मार्टफोन, पीसी और गेमिंग कंसोल एक्सवन बॉक्स सब पर काम कर सके।

एक्‍शन सेंटर

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही इसकी सुविधा है, वे वन टच सेटिंग शार्टकट्स के जरिए डेटा नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ वगैरह ऑन/ऑफ कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी अब विंडोज फोन यूजर्स के लिए एक्‍शन सेंटर नाम से नोटिफिकेशन मन्यू तैयार किया है। जहां यूजर्स टॉप स्क्रीन को ‌नीचे की ओर स्वाइप करके सेटिंग बदल सकते हैं।
4 of 6

कस्टमाइज लाइव बैकग्रांड

विंडोज फोन 8.1 यूजर्स होम स्क्रीन के टाइल्स को कस्टमाइज भी कर सकते हैं ठीक वैसे ही जैसे एंड्रॉयड फोन यूजर्स वॉलपेपर बदलते हैं। विंडोज फोन 8.1 यूजर्स भी अपनी इच्छानुसार इमेज को होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं।

जो लोग अभी विंडोज फोन 8 इस्तेमाल कर रहे हैं उनको कुछ समय में नई अपडेट मिल जाएगी। आने वाले दिनों में नए व‌िंडोज फोन नई अपडेट के साथ मौजूद होंगे।
5 of 6

ऐप की कमी

इन खूबियों के अलावा विंडोज फोन यूजर्स के कुछ खामियों का भी सामना करना पड़ सकता है। विंडोज फोन यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर काफी सारी ऐप मौजूद हैं। आपको यहां लगभग सभी जरूरी ऐप मिल जाएंगी, लेकिन अभी भी आईओएस और एंड्रॉयड की तुलना में यहां एप्लिकेशंस की संख्या कम ही है।(Sources: www.amarujala.com)
 
 

शनिवार, 10 मई 2014

12 मई को लॉन्च हो सकता है ड्यूल सिम वाला लूमिया 630






नोकिया हैंडसेट के टेकओवर के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने स्‍मार्टफोन बाजार में आक्रामक रुख अपना लिया है। इसके तहत कंपनी दो सिम वाले स्मार्टफोन लूमिया 630 लॉन्‍च करने की तैयारी में है। माइक्रोसॉफ्ट की रणनीति ड्यूल सिम वाला स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सीधे तौर पर मोटो जी, एचटीसी डिजायर और सैमसंग को सीधी टक्‍कर देने की है।

कंपनी ने मीडिया को भेजे निमंत्रण में कहा है कि उसने दो सिम वाला उत्पाद लूमिया 630 को लॉन्‍च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले कंपनी ने सैन फ्रांसिस्को में भी इस बारे में घोषणा की थी।

टेक्नॉलजी वेबसाइट गिजबॉट ने खबर दी थी कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 630 को 12 मई को लॉन्च करेगी। साथ ही इसी दिन नोकिया X+ और नोकिया XL की रीटेल उपलब्धता की भी घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के हवाले दी गई खबर में यह भी कहा गया है कि लूमिया 630 की कीमत 12 से 13 हजार के बीच होगी। फोन के साथ वोडाफोन दो महीनों के लिए 1 जीबी 3जी डेटा ऑफर करेगा। (Source: Navbharattimes)

बुधवार, 25 दिसंबर 2013

Latest about Gadgets, Science and Technology in Hindi: नोकिया ने लूमिया 1020 की कीमत 10 हज़ार रुपये कम की...

Latest about Gadgets, Science and Technology in Hindi: नोकिया ने लूमिया 1020 की कीमत 10 हज़ार रुपये कम की...: नोकिया ने अपने लूमिया  मॉडल के शानदार स्मार्टफोन  लूमिया 1020  की कीमत करीब 10 हजार रुपये घटा दी है। कंपनी ने यह कीमत भारत में अपने पहले फै...

नोकिया ने लूमिया 1020 की कीमत 10 हज़ार रुपये कम की

नोकिया ने अपने लूमिया मॉडल के शानदार स्मार्टफोन लूमिया 1020 की कीमत करीब 10 हजार रुपये घटा दी है। कंपनी ने यह कीमत भारत में अपने पहले फैबलट नोकिया लूमिया 1520 लॉन्च होने के कुछ ही दिन बाद घटाई है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही कंपनी ने लूमिया 1020 को 49,990 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब यह करीब 40 हजार रुपये में मिल रहा है। नोकिया की वेबसाइट पर इस फोन की कीमत 41,499 रुपये दिखाई जा रही है।

लूमिया 1020 स्मार्टफोन मेगापिक्सल्स के मामले में सबसे बेहतर कैमरा नजर आता है। इसमें 6 लेंस एलिमेंट और ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन है। ( नवभारतटाइम्स.कॉम)

http://navbharattimes.indiatimes.com/tech/computer-mobile/Nokia-Lumia-1020-price-reduced-upto-rs-10000/techarticleshow/27895123.cms#gads

सोमवार, 13 मई 2013

Vertu TI Luxury Phone(review)वरटू टीआई लक्ज़री फोनः इतने मंहगे भी हो सकते हैं फोन!




कीमतः 6,49,990 रुपये 


लक्ज़ी मोबाइल फोन बनाने वाली कम्पनी वरटू ने फरवरी में इस फोन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया था और अब यह भारत में भी उपलब्ध है।
सबसे पहले इसकी इतनी ज्यादा कीमत की वजह जानते हैं। कम्पनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में कुल 184 कल पुर्जे लगे हैं जो खासतौर से हाथ से बनाए गए हैं। इन्हें अपने हाथों से बनाने का काम कम्पनी के खासतौर से प्रशिक्षित कारीगरों ने इंग्लैंड में किया है। इसमें 1.7 गीगाहर्टज़ का डयूअल कोर प्रोसेसर है, एक जीबी रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 8 मैगापिक्सल का रियर कैमरा है जो वीडियो भी रिकार्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 1.3 मैगापिक्सल का है।


इसकी स्क्रीन 3.7 इंच की है और इसमें एंड्रायड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच  का आपरेटिंग साफटवेयर है। इसकी बाॅडी ग्रेड 5 टिटेनियम से बनी हैं और इसमें खास तौर पर बैंग एंड ओलुफसन स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इस पर खरोंच नही आ सकती और  यह भी दावा किया जा रहा है कि  मजबूती के मामले में यह दूसरे फोनों की तुलना में चार गुना ज्यादा मजबूत है। गौरतलब है कि 1990 के दशक से ही वरटू लक्जरी फोन बनाने के मामले में अग्रणी है।

क्या इसे खरीदना चाहिएः 

 स्टेटस सिंबल के लिए ही यह फोन बना है। अगर आप माबाइल फोन रखने वालों की भीड़ से अलग दिखने के लिए इतनी रकम खर्च कर सकते हैं तो सोचना क्या!


रविवार, 12 मई 2013

Nokia Asha 205 (Mobile Review)नोकिया आशा 205 : किफायती फोन, सीमित सुविधाएं


कीमतः 3300 से 3600 रुपये



  काफी समय से नोकिया को  मोबाइल फोन बाजार में अपने कदम जमाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आशा सीरीज के किफायती मोबाइल फोनों द्वारा उसे दोबारा बाजार में अपनी पकड़ बनाने की आशा है!

आइए देखते हैं कि कम्पनी के इस फोन में क्या खूबियां हैं और क्या कमजोरियां। इसकी खूबियों की बात करें तो की-पैड अच्छी क्वालिटी का है जो फोन को इस्तेमाल करने के अनुभव को आरामदायक बनाता है। इसकी साउंड क्वालिटी अच्छी है। मोबाईल का इंटरफेस  भी ठीक-ठाक है। इंटरफेस  का मतलब है फोन  में दिए गए फंक्शन्स तक आपको पहुंचाने वाला प्रोग्राम। यानी कि जब आप फोन इस्तेमाल करते हैं  तो फोन के भीतर लगे प्रोग्राम के माध्यम से आपको बताया जाएगा कि इसमें क्या सुविधाएं हैं, उन तक आप कैसे पहुंच सकते हैं  और उनका इस्तेमाल करना। आम  उपभोक्ता अक्सर इंटरफेस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन यह एक महत्वपूर्ण तत्व है और फोन खरीदते समय इस को पर्याप्त महत्व देना चाहिए। इसकी कीमत लगभग 3600 रुपये है जो  भारतीय बाजार में इसे सबसे किफायती फोनों की श्रेणी में ला देती है।

लेकिन किफायती कीमत के कारण इसमें शायद कंपनी ने कई सुविधाएं नहीं दी हैं। मसलन आप इसे 3जी नेटवर्क पर नहीं चला सकते हैं, न ही इसमें वाइ-फाइ का विकल्प है।  आजकल  फोन पर  बहुत ज्यादा काल करने वाले  अपने बिल पर लगाने के लिए ‘वट्सएैप’ नामक एप्लीकेशन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह एप्लीकेशन इस फोन में नहीं है जो इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरहं के इस्तेमाल के लिए फोन लिया है।
लेकिन इस बात को मानना होगा कि सस्ता होने के बावजूद यह फोन दिखने में ‘सस्ता’ नहीं लगता है, इसकी लुक्स अच्छी हैं। फोन में क्वर्टी की-पैड और बटनों के बीच सुविधाजनक जगह होने के कारण एसएमएस करने में काफी सुविधा  मिलेगी। शायद वट्सएैप की की भरपाई के लिए फोन में फेसबुक का एक अलग बटन दिया गया है। पांच चटख रंगों, जिनमें नारंगी,  गुलाबी और सफेद जैसे रंग शामिल हैं, में यह फोन युवाओं के लिए लुभावना हो सकता है। फोन की स्क्रीन 2.4 इंच की है और स्क्रीन रिजोल्यूशन 320 गुणा 240 पिक्सल का है। इसमें 64 एमबी का इंटरन स्टोरेज हैं और  माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर इसे 32 जीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। इस तरहं किफायती कीमत होने के बावजूद इसमें कम से कम 800 से 1000 रुपये तो इस कार्ड को लगाने के लिए आपको खर्च करने ही होंगे। इस फोन में स्क्रीन की ब्राइटनैस को कम ज्यादा करने का विकल्प मिलेगा। इसमें एफएम रेडियो, ब्लूटूथ कनेक्टीविटि, कैमरा  मौजूद है। इस फोन की एक बड़ी कमजोरी है इसमें यूएसबी पोर्ट का न होना। मतलब केबल के माध्यम से कंप्यूटर आदि से आप गाने यां क्लिप्स इस पर ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। इसके लिए ब्लूटूथ डोगल यां मेमोरी कार्ड रीडर का इस्तेमाल करना होगा जो अत्यंत असुविधाजनक है। फोन में कुछ गेम्स निशुल्क डाउनलोड की जा सकती हैं।  इसमें दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं लेकिन एक को इस्तेमाल करते समय दूसरा सिम कार्ड सक्रिय नहीं होगा। इसकी 1020 एमएएच बैटरी दो दिन तक आराम से चल सकती है लेकिन अंततः यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप फोन का कितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कहा जा सकता है कि फोन को बहुत जल्दी और बार बार चार्ज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

क्या इसे खरीदना चाहिएः

  हमारा मानना है कि अपने आप में यह इकलौता हैंडसेट आपके लिए एकमात्र मोबाइल के तौर पर शायद नाकाफी साबित होगा। अगर आप के पास  एक एंड्रायड आधारित हैंडसेट है तो इसे दूसरे हैंडसेट के तौर पर खरीदा जा सकता है। इसका इस्तेमाल मोटे तौर पर फोन करने यां सुनने, एसएमएस करने अथवा एफएम सुनने में ही होगा। याद रहे यह ‘स्मार्टफोन’ नहीं है।  अगर आपको  सिर्फ सीमित इस्तेमाल के लिए फोन चाहिए तो यह आपके लिए एक औसत से कुछ बेहतर विकल्प हो सकता है।

मंगलवार, 7 मई 2013

Lava Iris 455(Mobile Review)-लावा आइरिस 455- दिखने में आकर्षक, कैमरा अच्छा, बाकी सब औसत


कीमतः 7999 रुपये


लावा का यह नया ड्यूअल कोर स्मार्टफोन है। इसकी स्क्रीन 4.5 इंच की है। फोन का बाहरी खोल यानी कि चेसीज़ पोलीकार्बोनेट की बनी है और काफी मजबूत है। चेसीज़ की फिनिश अच्छी है जो इस फोन को दिखने में स्मार्ट बनाती है। इस फोन का पिछला हिस्सा जो सिल्वर रंग का है हटाकर काले रंग के रियर पैनल से भी बदला जा सकता है। इस फोन के साथ एक रियर पैनल निशुल्क मिलता है। फोन के रियर पैनल पर ही 5 एमपी क्षमता का कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। इस फोन में दो सिम कार्ड और एक माइक्रो एसीबी कार्ड लगाकर इसकी स्टोरेज क्षमता को अपग्रेड किया जा सकता है। एक जीएसएम और दूसरा सिम सीडीएमएस अथवा जीएसएम  नेवर्क पर लगाया जा सकता है।

इसमें एक गीगाहर्टज़ का ड्यूअल कोर प्रोसेसर है लेकिन रैम केवल 512 एमबी की है जो इसकी स्पीड पर असर डालती है। आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल बहुत सी एप्लीकेशन्स को एक साथ चलाने के लिए किया जाता है लेकिन 512 एमबी की रैम से इन सबको इस्तेमाल करने में उतनली सहूलियत नहीं होगी जितनी की एक जीबी की रैम के साथ होगी। फोन के ग्राफिक्स की क्वालिटी औसत से कुछ बेहतर है, इसे बहुत शानदार भी नहीं कहा जा सकता है। फोन में दो कैमरा हैं-एक आगे और एक पीछे। स्क्रीन का रिजोल्यूशन960 गुणा 540 एमपी है जो औसत से कमजोर है। इसकी इंटरनल स्टोरेज क्षमता 4 जीबी है जिसे बढ़ाकर माइक्रोएसबी कार्ड से 32 जीबी तक किया जा सकता है। इसमें नवीनतम  आपरेटिंग सिस्टम-एंड्रायड जैली बीन वी4.1- लगाया गया है। फोन का वजन मात्र 120 ग्राम और इसकी मोटाई 9.9 मिलीमीटर है।

क्या इसे खरीदना चाहिएः 


यह एक औसत दर्जे का फोन है।  इसकी खासियत है इसका जानदार रियर कैमरा। दिखने में भी यह फोन काफी आकर्षक है। लेकिन अन्य ज्यादातर फीचर्स के मामले में इसमें कुछ ऐसा विशिष्ट नजर नहीं आता जो इस कीमत श्रेणी में फोन खरीदने वालों को अपनी ओर लुभा सके। इसकी कमजोर रैम  के कारण इसे इस्तेमाल करने वालों को कुछ असुविधा भी हो सकती है। युवाओं के लिए यह फोन कमजोर रैम के कारण बहुत ज्यादा उपयुक्त नहीं है, मध्यमवर्गीय और 25 साल से अधिक आयु के कामकाजी लोग, गृहिणियां यां स्कूली छात्र चाहें तो इसे अपने पहले मोबाईल फोन के तौर पर आजमा सकते हैं।

शुक्रवार, 3 मई 2013

Lenovo ideaPad S405 (review) लिनोवो आइडिया पैड एस 405:कामकाजी व्यक्तियों के लिए यह बहुत उपयुक्त नहीं है



कीमतः 39,490 रुपये


लिनोवो का यह लैपटाप विंडोज़ 8 प्लेटफार्म के साथ मिलेगा। इसमें एएमडी प्रोसेसर है, 500 जीबी हार्ड डिस्क औ जीबी रैम।
इस लैपटाप को अल्ट्राबुक का लुक देने में तो लिनोवो को सफलता मिली है। लेकिन इसका प्रोसेसर कमजोर है। दिलचस्प बात है कि लगभग इसी कीमत में लिनोवो का एस400 माडल इंटल के कोर 3 प्रोसेसर के साथ मिल सकता है जो परफार्मेंस के मामले में बेहतर  है।


प्रोसेर की  कमजोरी के भरपाई करने के लिए शायद कंपनी ने 4जीबी की रैम इसमें लगाई है जिससे स्पीड पर कोई फर्क न पड़े। फौरी तौर तो उपभोक्ता को लग सकता है कि इसकी स्पीड बहुत अच्छी है लेकिन प्रोसेसर बहुत मजबूत न होने से कई एप्लीकेशन्स एक साथ चलाने पर इसकी गति धीमी पड़ सकती है।
इस लैपटाप की एक कमी यह है कि इसमें कोई आप्टिकल ड्राइव नहीं है। इसके चलते फिल्म देखने के लिए इंटरनेट से साफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।  इसमें एक बटन दिया गया है जिसे टच बटन कहा जाता हे। इसे टच करते ही  विंडोज में पहुंचा जा सकता है। इसकी स्क्रीन 14 इंच की है और कैमरा भी अपेक्षाकृत काफी कमजोर है, केवल 0.3 मेगापिक्सल का। लेकिन ग्राफिक्स की क्वालिटी काफी अच्छी हहै। सिल्वर ग्रे रंग में उपलब्ध इस लैपटाप की एक साल की वारंटी है। फोन में चार सेल की बैटरी है जो कुछ ही घंटे चल पाती है।


क्या इसे खरीदना चाहिएः  

अगर आप छात्र यां गृहिणी हें जिसे  रोजाना कुछ देर लैपटाप पर अपनी जरुरत का छोटा मोटा काम यां नेट सर्फिंग करनी है तो इसे खरीदने में कोई हज़ नहीं, लेकिन कामकाजी व्यक्तियों के लिए यह बहुत उपयुक्त नहीं है। इतनी  कीमत में यां  कुछ और पैसे डालकर इससे कहीं बेहतर लैपटाप मिल सकता है।

बुधवार, 1 मई 2013

Samsung NP300E5X-A09IN Laptop (review) सैमसंग एनपी300 ई5एएक्स-ए09आईएन: फिल्मों, गेमिंग और वीडियो को प्राथमिकता देने वालों के लिए अच्छा विकल्प



कीमतः 23938 रुपये


पिछले कुछ समय से बाजार में बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के चलते 25000 रुपये से कम कीमत के लैपटापों की बाजार में भरमार हो गई है। ऐसे में अक्सर यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन से ब्रांड का कौन सा माडल खरीदा जाए क्योंकि कागजों पर सभी के दावे लगभग एक जैसे हैं और असली परफार्मेंस तो इन्हें इस्तेमाल करने पर ही पता चलती है। बीस से पच्चीस हजार रुपये की कीमत वाले ऐसे ही एक े लैपटाप पर इस बार हम चर्चा कर रहे हैं।



सैमसंग एनपी300 ई5एएक्स-ए09आईएन   

इस लैपटाप की खासियत है इसकर एंटी-रिफलेक्टिव स्क्रीन , मतलब यह कि इस पर काम करते हुए आंखों पर बहुत ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा 1366 गुणा 768 पिक्सल के रिजोल्यूशन के साथ हाइ डेफिनेशन एलईडी डिसप्ले बहुत अच्छा है। फिल्में देखने अथावा वीडियो देखने का अनुभव इस लैपटाप पर काफी अच्छा है। इसकी स्क्रीन 15.6 इंच की है।इसमें 500 जीबी की हार्ड डिस्क और दो जीबी रैम है जो 2.30 गीगाहर्टज इंटेल पेंटियम प्रोसेसर के साथ  काम करने की स्पीड को बेहतर बनाता है। एक साथ कई एप्लीकेशन पर काम करने से भी इस लैपटाप की स्पीड पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। इस लैपटाप की बैटरी 6 सेल की है और लगभग 3 घंटे चलती है। 
सैमसंग इसमें डोस आपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध करवा रहा है। ट्रायल के तौर पर नोर्टन एंटी-वायरस  भी इसके साथ मिलेगा। इसका वजन लगभग 2.28 किलोग्राम है। लैपटाप में 1.3 मेगापिक्स का वेबकैम है और 3 इन वन कार्ड स्लाट भी।

क्या इसे खरीदना चाहिएः


फिल्मों, गेमिंग और वीडियो को प्राथमिकता देने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। बैटरी कुछ कमजोर होने के कारण कामकाजी लोगों को सफर के दौरान इसका इस्तेमाल करना असुविधाजनक लग सकता है। इसमें विंडोज़  और अन्य लाइसेंसी साफ्टवेय लोड करवाने के लिए लगभग पांच हजार रुपये तो कम से कम अतिरिक्त खर्च करने ही पड़ेंगे। इसलिए अगर चाहें तो 28 से 30 हजार रुपये के बीच मौजूद विकल्पों को भी तलाश लें क्योंकि अंत में जाकर इतनी ही लागत आपको इस लैपटाप की आएगी।